किसानों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन फिर कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए किसान। मूंग खरीदी में भेदभाव का आरोप लगाया👇
भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले मूंग उत्पादकों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर हल्ला बोला। कहा कि मूंग खरीदी के पंजीयन में मुरैना के किसानों के साथ अन्य जिलों की तुलना में भेदभाव किया जा रहा है। किसानों के मुताबिक सम्मिलित हिस्सेदारों का पंजीयन नहीं किया जा रहा, जबकि कई किसानों के नामांतरण लंबित होने के कारण वे पंजीयन कराने से वंचित हैं। किसानों ने मांग की कि सभी पात्र किसानों का जल्द से जल्द पंजीयन सुनिश्चित किया जाए।
किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक प्रशासन उनकी मांगों पर ठोस आश्वासन नहीं देता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।