Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
Uttarakhand
Crimenews

*जखरौनकलां पंचायत मे एक ही तालाब को दो जगह दिखाकर भुगतान का आरोप, मशीनों से कराया जा रहा मनरेगा कार्य।।* ग्राम पंचायत जखरौनकलां मे पहले वाटरशेड से अब हरितका एनजीओ से हो रहा कार्य, ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग की। छतरपुर की जनपद पंचायत बिजावर अंतर्गत ग्राम पंचायत जखरौनकलां में तालाब निर्माण और मरम्मत कार्य को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने पंचायत, वाटरशेड समिति और एक निजी एनजीओ पर एक ही तालाब को अलग-अलग स्थानों पर दर्शाकर सरकारी राशि निकालने तथा निर्माण कार्य में मजदूरों की जगह भारी मशीनों का उपयोग करने की शिकायत की है। जखरौनकलां गांव में जिस तालाब का निर्माण पहले वाटरशेड योजना के तहत कराया गया था, वह बरसात में क्षतिग्रस्त होकर बह गया। इसके बाद तालाब के पुनर्निर्माण और मरम्मत की जिम्मेदारी पंचायत की थी, लेकिन वर्तमान में कार्य हरितका एनजीओ के माध्यम से कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने जनपद पंचायत मे शिकायत की है कि एक ही तालाब के नाम पर अलग-अलग योजनाओं से भुगतान कराया गया है, जिसकी जांच होने पर वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है। निर्माण स्थल पर पिछले कई दिनों से जेसीबी और एलएनटी मशीनें लगातार काम कर रही हैं, जबकि सरकारी योजनाओं और मनरेगा का उद्देश्य ग्रामीण मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराना है। उनका कहना है कि रिकॉर्ड में मजदूरों से कार्य कराए जाने का उल्लेख किया गया है, लेकिन मौके पर मशीनों का उपयोग हो रहा है। ऐसे में मजदूरी भुगतान पर भी सवाल उठ रहे हैं। मशीनों से कार्य होने के कारण स्थानीय श्रमिकों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है और कई लोग पलायन करने को मजबूर हैं। महेश पटेल ने बताया कि सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह परमार वाटरशेड के अध्यक्ष है। साथ ही बिजावर विधायक राजेश शुक्ला के करीबी व सटई मण्डल अध्यक्ष है। जिससे उनकी जांच करना अधिकारियो के बसकी बात नही है। इसलिए पहले वाटरशेड से तालाब का निर्माण कराया था जो वारिश मे बह जाने से अब हरितका एनजीओ को दे दिया जबकि उसकी मरम्मत कार्य पंचायत को थी। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है। ग्रामीणो ने जनपद पंचायत से लेकर जनसुनवाई तक शिकायत की है लेकिन अब तक विभागीय अधिकारियो ने जांच तक नही की है।

MORE NEWS

मनमोहन को रास देखबे भोले करी कला, बुंदेली सिंगिंग स्टार प्रज्ञा पारासर की सुंदर प्रस्तुति

मनमोहन को रास देखबे भोले करी कला, बुंदेली सिंगिंग स्टार प्रज्ञा पारासर की सुंदर प्रस्तुति

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jun 3, 2026

कथावाचिका कु देविका कि कथा अमरपाटन में चल रही हजारों श्रद्धालु कथा सुनने पहुंच रहे हैं।

व्यासपीठ से रश्मि सिंह ने कहा भगवान हमसे खुश हो जाएं....

कथावाचिका कु देविका कि कथा अमरपाटन में चल रही हजारों श्रद्धालु कथा सुनने पहुंच रहे हैं। व्यासपीठ से रश्मि सिंह ने कहा भगवान हमसे खुश हो जाएं....

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jun 3, 2026

🚩 #छतरपुर_रामगढ़ | श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ 🚩
जय श्री राधे! 🙏 जय श्री कृष्ण!
ग्राम रामगढ़ (पो. अतरार), सटई रोड, जिला छतरपुर स्थित पावन चौड़ा माता मंदिर प्रांगण में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के चौथे दिवस भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

🎉 भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की दिव्य झांकी, भजनों की मधुर स्वर लहरियों एवं श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा कथा स्थल भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयघोष के साथ जन्मोत्सव का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।

🎙️ परम पूजनीय कथाव्यास जानकी किशोरी जी महाराज ने कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण की महिमा का वर्णन करते हुए धर्म, प्रेम और भक्ति का संदेश दिया। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

📍 स्थान:
चौड़ा माता मंदिर प्रांगण,
ग्राम रामगढ़ (पो. अतरार),
सटई रोड, जिला छतरपुर (म.प्र.)

🙏 आयोजक समिति एवं समस्त ग्रामवासियों ने श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए आगामी कथा प्रसंगों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया।

🚩 #छतरपुर_रामगढ़ | श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ 🚩 जय श्री राधे! 🙏 जय श्री कृष्ण! ग्राम रामगढ़ (पो. अतरार), सटई रोड, जिला छतरपुर स्थित पावन चौड़ा माता मंदिर प्रांगण में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के चौथे दिवस भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। 🎉 भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की दिव्य झांकी, भजनों की मधुर स्वर लहरियों एवं श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा कथा स्थल भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयघोष के साथ जन्मोत्सव का उत्साहपूर्वक आनंद लिया। 🎙️ परम पूजनीय कथाव्यास जानकी किशोरी जी महाराज ने कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण की महिमा का वर्णन करते हुए धर्म, प्रेम और भक्ति का संदेश दिया। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। 📍 स्थान: चौड़ा माता मंदिर प्रांगण, ग्राम रामगढ़ (पो. अतरार), सटई रोड, जिला छतरपुर (म.प्र.) 🙏 आयोजक समिति एवं समस्त ग्रामवासियों ने श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए आगामी कथा प्रसंगों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया।

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jun 2, 2026

*जखरौनकलां पंचायत मे एक ही तालाब को दो जगह दिखाकर भुगतान का आरोप, मशीनों से कराया जा रहा मनरेगा कार्य।।* ग्राम पंचायत जखरौनकलां मे पहले वाटरशेड से अब हरितका एनजीओ से हो रहा कार्य, ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग की। छतरपुर की जनपद पंचायत बिजावर अंतर्गत ग्राम पंचायत जखरौनकलां में तालाब निर्माण और मरम्मत कार्य को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने पंचायत, वाटरशेड समिति और एक निजी एनजीओ पर एक ही तालाब को अलग-अलग स्थानों पर दर्शाकर सरकारी राशि निकालने तथा निर्माण कार्य में मजदूरों की जगह भारी मशीनों का उपयोग करने की शिकायत की है। जखरौनकलां गांव में जिस तालाब का निर्माण पहले वाटरशेड योजना के तहत कराया गया था, वह बरसात में क्षतिग्रस्त होकर बह गया। इसके बाद तालाब के पुनर्निर्माण और मरम्मत की जिम्मेदारी पंचायत की थी, लेकिन वर्तमान में कार्य हरितका एनजीओ के माध्यम से कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने जनपद पंचायत मे शिकायत की है कि एक ही तालाब के नाम पर अलग-अलग योजनाओं से भुगतान कराया गया है, जिसकी जांच होने पर वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है। निर्माण स्थल पर पिछले कई दिनों से जेसीबी और एलएनटी मशीनें लगातार काम कर रही हैं, जबकि सरकारी योजनाओं और मनरेगा का उद्देश्य ग्रामीण मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराना है। उनका कहना है कि रिकॉर्ड में मजदूरों से कार्य कराए जाने का उल्लेख किया गया है, लेकिन मौके पर मशीनों का उपयोग हो रहा है। ऐसे में मजदूरी भुगतान पर भी सवाल उठ रहे हैं। मशीनों से कार्य होने के कारण स्थानीय श्रमिकों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है और कई लोग पलायन करने को मजबूर हैं। महेश पटेल ने बताया कि सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह परमार वाटरशेड के अध्यक्ष है। साथ ही बिजावर विधायक राजेश शुक्ला के करीबी व सटई मण्डल अध्यक्ष है। जिससे उनकी जांच करना अधिकारियो के बसकी बात नही है। इसलिए पहले वाटरशेड से तालाब का निर्माण कराया था जो वारिश मे बह जाने से अब हरितका एनजीओ को दे दिया जबकि उसकी मरम्मत कार्य पंचायत को थी। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है। ग्रामीणो ने जनपद पंचायत से लेकर जनसुनवाई तक शिकायत की है लेकिन अब तक विभागीय अधिकारियो ने जांच तक नही की है। - Chhatarpur Nagar News