चुराह के चांजू के भुवनेश 'सा रे गा मा पा' के ऑडिशन तक पहुंचे
उपमंडल चुराह की ग्राम पंचायत चांजू के युवा गायक भुवनेश भारत ने 'सा रे गा मा पा' के ऑडिशन तक पहुंचकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। भुवनेश की इस उपलब्धि पर पूरे चुराह क्षेत्र में खुशी है। स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीण पृष्ठभूमि से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचकर भुवनेश ने अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का काम किया है।
भुवनेश को बहुत-बहुत बधाई
Chamba, Chamba | Jul 12, 2026