
बिहार में लापरवाह अधिकारियों पर बड़ी गाज, CM सम्राट का बड़ा एक्शन - 8 CO समेत 15 अधिकारी सस्पेंड।
बिहार सरकार ने प्रशासनिक लापरवाही को लेकर सबसे बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर जनता की शिकायतों को लंबित रखने के आरोप में एक साथ 15 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें 8 अंचल अधिकारी,1 प्रखंड विकास पदाधिकारी भी शामिल हैं।
सरकार का आरोप है कि इन अधिकारियों ने सहयोग शिविर में आई शिकायतों का निपटारा तय समय-सीमा में नहीं किया। सहयोग पोर्टल का मकसद ही जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करना है, लेकिन इन अधिकारियों ने मामलों को जानबूझकर लटकाए रखा।
इसी लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह एक्शन लिया गया है।
*कौन-कौन हुए सस्पेंड - पूरी लिस्ट:*
*1. मुंगेर -* जय प्रकाश, CO हवेली खड़गपुर
*2. मुंगेर -* अर्चना कुमारी, CO टेटियाबंबर
*3. कटिहार -* संजीव कुमार, CO कोढ़ा
*4. भागलपुर -* संतोष कुमार सुमन, CO नवगछिया
*5. अररिया -* पंकज कुमार, CO फारबिसगंज
*6. गया -* रमेश कुमार, CO बोधगया
*7. जहानाबाद -* रंजीत कुमार उपाध्याय, CO मखदुमपुर
*8. सुपौल -* प्रियंका सिंह, CO त्रिवेणीगंज
*9. भोजपुर -* रवि रंजन, BDO आरा सदर
*10. सुपौल -* वीणा वैशाली, कार्यपालक पदाधिकारी
*11. शेखपुरा -* रोहित कुमार दुबे, सहायक अभियंता, PHED
*12. मुजफ्फरपुर -* भोला नाथ, कनीय अभियंता, PHED
*13. पूर्वी चंपारण -* श्याम बाबू राय, कनीय अभियंता, PHED
*14. सीतामढ़ी -* पवन कुमार, कनीय अभियंता, PHED
*15. गोपालगंज -* शुभम कुमार, राजस्व कर्मचारी
सम्राट सरकार ने साफ संदेश दिया है कि आम जनता की समस्याओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।