Faridabad Sewer Overflow Death: युवक की मौत के बाद जागा प्रशासन, ₹14 करोड़ मंजूर
6 महीने से उफन रहा था फरीदाबाद का सीवर
फरीदाबाद की संजय कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो की समस्या के बीच 14 अक्टूबर को दिनेश तिवारी की करंट लगने से मौत हो गई. बताया गया कि वह साइकिल से 22 फुट रोड से गुजर रहे थे, तभी गड्ढे में पहिया जाने से उनका संतुलन बिगड़ा और वह सड़क किनारे लगे ट्रांसफॉर्मर पर गिर पड़े. स्थानीय लोगों के मुताबिक, इलाके में करीब छह महीने से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई थी और शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं हुआ. घटना के बाद नगर निगम ने सीवर की सफाई शुरू कराई. वहीं, फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (FMDA) ने 72 इंच की सीवर लाइन की करीब तीन किलोमीटर तक सफाई के लिए 14 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, दिवाली के बाद स्थायी समाधान के लिए काम शुरू किया जाएगा. इस हादसे ने शहर में सीवर व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
#Faridabad #FaridabadNews #SewerOverflow #FMDA #HaryanaNews #CivicIssues #SewerCleaning #FaridabadAccident #नगरनिगम #फरीदाबाद #हरियाणा