Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Accident
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

जिस खिलाड़ी पर पिछले कुछ दिनों से सवाल उठ रहे थे, उसी ने फाइनल के सबसे बड़े मंच पर ऐसा धमाका किया कि क्रिकेट जगत हैरान रह गया। इंडिया ए के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया। दांबुला के रंगीरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे खिताबी मुकाबले में श्रीलंका ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन उनका यह फैसला वैभव सूर्यवंशी के सामने पूरी तरह गलत साबित हुआ। महज 15 साल के इस युवा बल्लेबाज ने सिर्फ 11 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर इतिहास रच दिया। उन्होंने अपनी पारी का पांचवां छक्का लगाकर 50 रन पूरे किए और इसी के साथ लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने लगभग 20 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। #VaibhavSuryavanshi #Cricket

Patepur, Vaishali | Jun 21, 2026

MORE NEWS