लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी श्रद्धा दुबे की आज नागपुर जिला कोर्ट में पेशी।
मंगलवार रात कागजी प्रक्रिया में देरी के चलते टल गई थी श्रद्धा दुबे की पेशी।
आज 21 अक्टूबर को नागपुर जिला कोर्ट में पेश किए जाने की तैयारी।
श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश का ट्रांजिट रिमांड मांग सकती है यूपी पुलिस।
तीनों आरोपियों को मंगलवार को हिरासत में लेकर नागपुर के बेलतरोड़ी थाने लाया गया था।
लॉकअप की व्यवस्था नहीं होने पर श्रद्धा दुबे को देर रात हुड़केश्वर थाने शिफ्ट किया गया।
यूपी पुलिस तीनों आरोपियों को नागपुर से लखनऊ लाना चाहती है।
आज की पेशी में ट्रांजिट रिमांड पर अदालत के फैसले पर रहेगी नजर।
ट्रांजिट रिमांड मिलने पर तीनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश लाकर जांच आगे बढ़ाएगी पुलिस।
दूसरे राज्य से गिरफ्तार आरोपी को ले जाने के लिए अदालत से ट्रांजिट रिमांड की अनुमति जरूरी।
Sadar, Lucknow | Oct 21, 2026