गोरखपुर एम्स में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बृजनंदन गुप्ता को अनुशासनिक आधार पर सस्पेंड कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, एम्स प्रशासन के ईमेल का जवाब नहीं देने को कार्रवाई की वजह बताया जा रहा है। खबर के मुताबिक डॉ. गुप्ता पैथोलॉजी विभाग में तैनात हैं और पहले संस्थान में प्रशासनिक अधिकारी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। नवंबर 2022 में फेस रिकॉग्निशन सिस्टम से हाजिरी अनिवार्य किए जाने के बाद उन्होंने प्रशासन से कई सवाल पूछे थे। दूसरी ओर, एम्स की दो महिला अधिकारियों के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच केंद्रीय विजिलेंस टीम कर रही है। एम्स की कार्यकारी निदेशक और सीईओ डॉ. विभा दत्ता के मुताबिक, डॉ. गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई राष्ट्रपति के निर्देश पर की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि विजिलेंस टीम का एम्स दौरा नियमित जांच का हिस्सा था।
[Gorakhpur Khabar Live News]
#GorakhpurKhabar #Gorakhpur #GorakhpurNews