🔳नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर को, राजीनामा योग्य प्रकरणों का होगा त्वरित निराकरण
🔳कटनी – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के निर्देशानुसार जिले में शनिवार, 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित विभिन्न प्रकृति के प्रकरणों के साथ-साथ प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से त्वरित एवं सरल निराकरण किया जाएगा।
नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन एवं अधिकतम प्रकरणों के निराकरण के लिए संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को विशेष तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने मामलों का त्वरित, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण समाधान प्राप्त करें
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी