राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक
जिले के 1.34 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी जीवनरक्षक खुराक
कलेक्टर के निर्देश पर जिले में बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का आयोजन 28 से 30 जून तक किया जाएगा। तीन दिवसीय इस विशेष अभियान के तहत रायगढ़ जिले के शून्य से 5 वर्ष आयु वर्ग के 1 लाख 34 हजार 980 बच्चों को पोलियो वैक्सीन की दो बूंद पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जगत ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को निर्धारित तिथि पर नजदीकी पोलियो बूथ तक अवश्य लेकर आएं और उन्हें पोलियो की खुराक दिलाकर इस राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।
पहले दिन बूथों पर होगा टीकाकरण, बाद के दो दिन घर-घर पहुंचेगी टीम
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बी.पी. पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान का शुभारंभ रविवार 28 जून को जिले भर के 1307 पोलियो बू