दो बेटियों के बाद बेटा चाहिए था... SDO ने महिला से डील कर ली... कहा- बच्चे का इंतजाम करो, 5 लाख देंगे
कानपुर के घाटमपुर सरकारी अस्पताल में एक महिला नवजात बच्चे को झोले में डालकर भाग रही थी. लोगों ने पकड़ लिया, बच्चा बच गया और महिला जेल पहुंच गई. लेकिन तीन महीने बाद पुलिस की जांच एक बिजली विभाग के SDO तक जा पहुंची. आरोप है कि दो बेटियों के बाद बेटे की चाहत में SDO ने 5 लाख रुपये में बच्चा चोरी करवाने की साजिश रची थी
#Kanpur #Ghatampur #UttarPradesh #UPNews
Amroha, Amroha | Aug 12, 2026