वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना गोरई का किया आकस्मिक निरीक्षण
➡️ पैदल गस्त के उपरान्त एसएसपी महोदय द्वारा थाना गोरई का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा अभिलेखों का निरीक्षण कर अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, अपराध रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, मालखाना अभिलेख, लंबित विवेचनाओं की प्रगति का अवलोकन किया गया ।
▪️ महोदय द्वारा अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा जनसुनवाई की गुणवत्ता बेहतर करने, फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावी गश्त सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया ।
‼️ इस दौरान क्षेत्राधिकारी इगलास श्री कमलेश कुमार, थाना प्रभारी गोरई श्री जितेन्द्र धामा व अन्य मौजूद रहे
Koil, Aligarh | Aug 22, 2026