#अलीगढ़ में महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन,बढ़ती कीमतों के खिलाफ सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता,विवेक बंसल बोले- महंगाई से मुझे फर्क नहीं, निचले तबके पर पड़ेगा असर,अलीगढ़ में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में कार्यकर्ता मैरिस रोड से सेंटर पॉइंट तक पहुंचे और चीनी व सब्जियों के बढ़े दामों के खिलाफ आवाज उठाई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चीनी के दाम ₹46 से बढ़कर ₹77 किलो तक पहुंच गए हैं, जबकि सब्जियों की कीमतें भी आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। इस दौरान विवेक बंसल के बयान ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा छेड़ दी।ll अलीगढ डेली न्यूज़lllउन्होंने कहा कि महंगाई से उन्हें फर्क नहीं पड़ता, लेकिन निचले पायदान के लोगों पर इसका असर पड़ेगा। प्रदर्शन थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सेंटर पॉइंट पर हुआ। मौके पर विवेक बंसल और जिला अध्यक्ष सोमबीर सिंह की बाइट भी ली गई।
#Aligarh #Congress #Mehangai #SugarPrice #UttarPradesh
Koil, Aligarh | Aug 22, 2026