मऊ के घोसी में जुआ खेलते चार लोग गिरफ्तार, 84 हजार 900 रुपये बरामद
मऊ के घोसी थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रसूलपुर में मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर चारों आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में अजय कुमार, ओमप्रकाश सोनकर, मनोज सोनकर और विवेकानंद राजभर शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, मौके से ताश के 52 पत्ते और जुए के फड़ से 13 हजार 200 रुपये बरामद किए गए। वहीं आरोपियों की जामा तलाशी में 71 हजार 700 रुपये अतिरिक्त मिले। इस तरह पुलिस ने कुल 84 हजार 900 रुपये बरामद किए हैं। चारों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।