जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार श्री अशोक कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सिकाउ जिला चित्तौडगढ के सुपरविजन में जिले में साईबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन उप पुलिस अधीक्षक श्री मनीष शर्मा साइबर पुलिस थाना, चित्तौड़गढ़ की टीम के द्वारा आमजन एवं विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सहनवा (चित्तौड़गढ़) में एक साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के प्रभावी उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने ऑनलाइन ठगी के विभिन्न प्रकार जैसे फर्जी निवेश, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन जॉब फ्रॉड, ओटीपी एवं केवाईसी फ्रॉड, यूपीआई धोखाधड़ी, सोशल मीडिया हैकिंग, फिशिंग, क्यूआर कोड स्कैम तथा अन्य साइबर अपराधों के संबंध में जागरूक किया।
विद्यार्थियों क�