
कलेक्ट्रेट परिसर में शान से लहराया तिरंगा,
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने किया ध्वजारोहण
गौरवशाली भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ओहदपुर की सुरम्य पहाड़ी पर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में पूरे सम्मान और गरिमा के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने ध्वजारोहण कर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
ध्वजारोहण के उपरांत सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा कि भारत की विविधता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और सभी को देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा विविधताओं का सम्मान करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि बच्चों में राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध की भावना विकसित करना समय की आवश्यकता है। देशभक्ति केवल किसी एक दिवस तक सीमित न रहकर वर्ष के सभी 365 दिनों तक हमारे आचरण और व्यवहार में दिखाई देनी चाहिए।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपर कलेक्टर श्री सी.वी. प्रसाद, अपर कलेक्टर श्री अनिल बनवारिया सहित जिला प्रशासन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#gwalior
#15august
Collector Office Gwalior
CM Madhya Pradesh