
देवप्रबोधिनी एकादशी को भक्तों ने भगवान शालिग्राम और तुलसी का विवाह किया : डॉ. मिश्रा
श्री दुर्गा देवी मंदिर पिपली , कुरुक्षेत्र के पीठाधीश ज्योतिषाचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा के निर्देशन में देवप्रबोधिनी एकादशी को भक्तों ने सामूहिक रीति से भगवान शालिग्राम और तुलसी जी का वैदिक शास्त्रों अनुसार विवाह किया
गया I कार्तिक शुक्ल एकादशी को देवप्रबोधन एकादशी मनाई जाती है I मान्यता है कि देव प्रबोधन मंत्रों से दिव्य तत्वों की जागृति होती है। करनाल से पधारें मुख्य यजमान श्री अरुण शर्मा और श्रीमति मंजू शर्मा ने परिवार सहित पूजा अर्चना करवाई। पंडित राहुल मिश्रा ने वैदिक मंत्रोचारण से पूजा करवाई I
डॉ. मिश्रा ने बताया कि चार्तुमास की समाप्ति के बाद आज भगवान विष्णु जाग रहे है I मां तुलसी और भगवान शालिग्राम के विवाह के साथ ही आज से मांगलिक और शुभ कार्य प्रारंभ हो रहे है I कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवप्रबोधिनी एकादशी कहते हैं I धर्म ग्रंथों के अनुसार देवप्रबोधिनी एकादशी के दिन ही भगवान विष्णु चार महिनों की नींद से जागते हैं I इसे देवोत्थानी या देवउठनी एकादशी भी कहते है I
ढोल बाजें के साथ भगवान शालिग्राम की बारात निकाली गयी जिसमें भक्त सुशील तलवाड़, संगीता तलवाड़ ,
सतपाल बंसल, दीपक जोशी, सतपाल धर्मसौत ,
रमेश गाबा , सतपाल सैनी आदि सम्मिलित रहे I
इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है I
हिंदू शास्त्रों के अनुसार कार्तिक शुक्ल एकादशी को
पूजा-पाठ, व्रत-उपवास किया जाता है I इस तिथि को रात्रि जागरण भी किया जाता है I देवप्रबोधिनी एकादशी पर भगवान विष्णु को धूप, दीप, नैवद्य, पुष्प, गंध, चंदन, फल और अर्घ्य आदि अर्पित किया भगवान विष्णु जी की प्रसन्नता हेतु सुमित्रा पाहवा ,शिमला धीमान ,पायल सैनी,ऊषा शर्मा ,ज्योति तलवाड़, आशा कवात्रा, कोमल मेहरा , शिल्पा तलवाड़ और सुरेन्द्र कौर आदि भक्तों ने संकीर्तन और आरती की I पूजा अर्चना के बाद सभी भक्तों ने प्रसाद श्रद्धा अनुसार लिया।