‘बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों पर सघन जांच
छत्तीसगढ़ में सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा किराना दुकानों, होटल, ढाबों, मिठाई व डेयरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित किए जा रहे हैं। बिलासपुर में अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य निर्माण पाए जाने पर प्रतिष्ठान का पंजीयन निलंबित कर निर्माण कार्य बंद कराया गया। कई जिलों में एक्सपायरी खाद्य पदार्थ नष्ट कराए गए और नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। रक्षाबंधन को देखते हुए मिठाई, दूध व दुग्ध उत्पादों पर विशेष निगरानी जारी है।
सुशासन सरकार का संकल्प है कि प्रदेशवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध हों।
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #BaneKhabboBaneRahibo2 #FoodSafety #Chhattisgarh