दोषी निजी स्कूलों पर कार्रवाई न होने के विरोध में अभिभावकों का अर्धनग्न रोष प्रदर्शन, शिक्षा विभाग की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली
यमुनानगर, 12 जुलाई 2026.
यमुनानगर में आज अभिभावकों एवं समाजसेवियों द्वारा निजी विद्यालयों की कथित मनमानी के विरोध में अर्धनग्न होकर जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया तथा शिक्षा विभाग की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया गया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जिला शिक्षा अधिकारी, यमुनानगर द्वारा जांच में 35 निजी विद्यालयों को पुस्तकों के नाम पर सरकारी नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाए जाने के बावजूद आज तक किसी भी विद्यालय के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन विद्यालयों ने अभिभावकों को विशेष दुकानों से पुस्तकें खरीदने के लिए मजबूर किया और शिक्षा के नाम पर आर्थिक शोषण किया।
प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के उल्लंघन के संबंध में भी कई शिकायतें दी गईं, लेकिन दोषी विद्यालयों के विरुद्ध अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इस पूरे मामले को लेकर वे उपायुक्त (डीसी) महोदय, जिला शिक्षा अधिकारी, हरियाणा के शिक्षा मंत्री, शिक्षा निदेशक (डायरेक्टर ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन), पंचकूला सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भी कई बार लिखित शिकायतें एवं ज्ञापन सौंप चुके हैं। इसके अतिरिक्त पूर्व में भी अनेक बार शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन आज तक किसी भी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अभिभावकों में भारी रोष है।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग जानबूझकर दोषी विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं कर रहा है तथा निजी विद्यालयों को संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कर दोषी विद्यालयों एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा तथा पूरे हरियाणा में जन आंदोलन चलाया जाएगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से संजीव नंदा, संजय राघव, जय राम सैनी, सुशील बत्रा, नीरज कुमार, अंकुश बक्शी, विकास चौधरी, अजय मंधार सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
वायरल v...
#yamunanagarjagadhri
#Shavibhag
#akdeshakkitab
Ambala, Ambala | Jul 13, 2026