Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh
Cricket

#सिकन्दरपुर में खुद पर गोली चलवाकर 6 लोगों को फंसाने की साजिश, पुलिस ने घायल को ही किया गिरफ्तार थाना सिकन्दरपुर क्षेत्र में खुद को गोली मरवाकर 6 लोगों को हत्या के प्रयास में फंसाने की साजिश का खुलासा हुआ है। सिकन्दरपुर पुलिस ने वैज्ञानिक और टेक्निकल साक्ष्यों के आधार पर जांच कर घायल आयुष राय उर्फ नारियल को ही गिरफ्तार कर लिया। दूसरा आरोपी रावीन सिंह फरार है। #क्या था मामला: दिनांक 25.05.2026 को प्रार्थी सुनील राय पुत्र स्व0 देवमंगल राय निवासी ग्राम हरनाटार दयालपुर थाना सिकन्दरपुर बलिया ने थाना सिकन्दरपुर पर तहरीर दी। आरोप था कि दिनांक 23.05.2026 को रात 10:30 बजे 1. अतुल प्रताप यादव पुत्र जय प्रकाश यादव निवासी इन्द्रौली बेल्थरा रोड, 2. अरविन्द शंकर पुत्र शिवशंकर निवासी कृषि मंडी टावर बेल्थरा रोड, 3. राजन यादव पुत्र बल्ला यादव निवासी ककरासो, 4. भोलू यादव पुत्र गुड्डू यादव निवासी ककरासो उभांव, 5. सत्येन्द्र यादव पुत्र अज्ञात निवासी ककरासो उभांव, 6. धनन्जय राय पुत्र श्रीराम राय निवासी हरनाटार दयालपुर गोलबंद होकर दरवाजे पर आए। जबरदस्ती दरवाजा खुलवाया। पुत्र आयुष राय ने दरवाजा खोला तो उपरोक्त हमलावरों ने जान से मारने की नियत से ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। एक गोली आयुष के बाएं हाथ में लगी। हमलावर दोपहिया वाहन से भाग गए। थाना सिकन्दरपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 120/2026 धारा 191(2),109 BNS में केस दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान शिकायतकर्ता के बयान बार-बार बदलने पर मजरूब आयुष राय की भूमिका संदिग्ध लगी। विवेचक उ0नि0 दुर्गेश गौड़ ने वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन, मेडिकल रिपोर्ट व टेक्निकल टीम की मदद से जांच की। जांच में सामने आया कि मजरूब आयुष राय उर्फ नारियल पुत्र सुनील राय निवासी ग्राम हरनाटार दयालपुर थाना सिकन्दरपुर बलिया ने रावीन सिंह पुत्र मनोज सिंह निवासी ग्राम चकसहमारूफ उर्फ जलपुरवा थाना मधुबन जनपद मऊ के साथ मिलकर खुद पर गोली चलवाई थी। मकसद 6 लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाना था। समस्त अभिलेखीय व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मजरूब के बयान से आयुष राय व रावीन सिंह का नाम बतौर अभियुक्त प्रकाश में आया। साक्ष्यों के आधार पर धारा 191(2),109 BNS का विलोपन कर धारा 61(2),231,233,240 BNS की बढ़ोतरी की गई। सोमवार को समय 20:50 बजे अभियुक्त आयुष राय उर्फ नारियल पुत्र सुनील राय निवासी ग्राम हरनाटार दयालपुर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया को जुर्म धारा 61(2),231,233,240 BNS का बोध कराते हुए गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया। यह कार्रवाई एसपी बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत हुई। एएसपी उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल के निकट पर्यवेक्षण व सीओ सिकन्दरपुर रजनीश कुमार यादव के नेतृत्व में थाना सिकन्दरपुर पुलिस टीम को सफलता मिली। . आयुष राय उर्फ नारियल पुत्र सुनील राय निवासी ग्राम हरनाटार दयालपुर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया। मु0अ0स0 120/2026 धारा 191(2),109 BNS का विलोपन करते हुए धारा 61(2),231,233,240 BNS थाना सिकन्दरपुर बलिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0/विवेचक दुर्गेश गौड़ थाना सिकन्दरपुर बलिया रहे। UP Police

Sikanderpur, Ballia | Jun 2, 2026

MORE NEWS