सहायक आपूर्ति अधिकारी एवं नापतौल निरीक्षक ने जय किशन दास एण्ड संस पेट्रोल पम्प की जाँच की
एक पेट्रोल एवं एक डीजल की नोजल से कम मात्रा में आपूर्ति होने के कारण मौके पर नोजल सील
कलेक्टर भिण्ड से प्राप्त निर्देश अनुसार खाद्य आपूर्ति विभाग से सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री निशांत पाण्डेय एवं नापतौल निरीक्षक श्रीमती निधी श्रीवास्तव द्वारा गत दिवस इटावा रोड़ भिण्ड पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने संचालित जय किशन दास एण्ड संस पेट्रोल पम्प की जाँच की गई।
निरीक्षण में पाया गया कि पेट्रोल पम्प पर लगे 04 नोजलों में से एक पेट्रोल एवं एक डीजल की नोजल से कम मात्रा में आपूर्ति होने के कारण जाँच दल द्वारा विधिक माप विज्ञान 2009 की धारा 30 के अंतर्गत कार्यवाही कर नोजल मौके पर ही सील की गई एवं प्रकरण दर्ज किया गया।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind