
अब सरकारी स्कूलों में छात्रों की भी लगेगी ऑनलाइन अटेंडेंस
भिंड | शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में बड़ा कदम
सरकारी स्कूलों में अब शिक्षकों के साथ-साथ छात्रों की उपस्थिति भी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने यह व्यवस्था लागू करने के निर्देश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की उपस्थिति एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर दर्ज होगी। शिक्षक ऑनलाइन अटेंडेंस दर्ज करेंगे और विद्यार्थियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक या फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए दर्ज की जाएगी।
शिक्षक को प्रत्येक विद्यार्थी की स्थिति उपस्थित, अनुपस्थित या अवकाश के रूप में दर्ज करनी होगी। यदि एक ही कक्षा के अलग-अलग सेक्शन हैं, तो प्रत्येक सेक्शन की उपस्थिति अलग-अलग दर्ज होगी।
बताया गया है कि ऑनलाइन अटेंडेंस व्यवस्था पहले भी कुछ स्कूलों में लागू की गई थी, लेकिन अब इसे व्यापक स्तर पर लागू किया जा रहा है। विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति पर नजर रखने के साथ शिक्षा व्यवस्था में सुधार करना है।
कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों की पहचान कर उनके लिए अतिरिक्त कक्षाएं और आवश्यक शैक्षणिक सहायता की योजना भी तैयार की जाएगी।
#Bhind #भिंड #Education #SchoolNews #OnlineAttendance #MPNews #सरकारीस्कूल #शिक्षा_व्यवस्था #BhindBreakingNews
Gormi, Bhind | Aug 10, 2026