
‘आंगन मिलन’ सेवा कार्यक्रम में हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विकासखंड सेवढ़ा के बाल शिक्षा एवं आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-1, सिरसा में ‘आंगन मिलन’ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद श्रीमती Sandhya Ray संध्या राय एवं सेवढ़ा विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा सेवानिवृत्त एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सम्मानित किया।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा लगाई गई पोषण आहार प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा पोषण एवं महिला-बाल विकास से संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती संध्या राय ने महिला, बाल एवं परिवार कल्याण से जुड़ी शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर जोर दिया। विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल ने जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को सभी की जिम्मेदारी बताया।
कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। वहीं सेवानिवृत्त एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सम्मानित किया गया।
अतिथियों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा लगाई गई पोषण आहार प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा पोषण एवं महिला-बाल विकास से संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
#दतिया #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #Datia #MadhyaPradesh