
कुपोषण उन्मुखीकरण को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यशाला संपन्न
अधिकारियों ने बताई परियोजनावार कार्ययोजना
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार शनिवार को कलेक्टर कार्यालय के रेवा सभाकक्ष में कुपोषण उन्मुखीकरण हेतु कार्ययोजना निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत जिले की सभी परियोजनाओं के परियोजना अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों ने सहभागिता की। कार्यशाला में सभी परियोजनाओं द्वारा कुपोषण निवारण के लिए तैयार की गई परियोजनावार कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में कुपोषण की स्थिति, चिन्हित बच्चों एवं उनके पोषण स्तर में सुधार के लिए प्रस्तावित गतिविधियों की जानकारी दी गई।
एम्स भोपाल की विशेषज्ञ टीम द्वारा पर्यवेक्षकों को कुपोषण की पहचान, रोकथाम एवं प्रभावी प्रबंधन के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कुपोषण से जुड़े विभिन्न पहलुओं, बच्चों के पोषण स्तर में सुधार तथा विभागीय गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। कार्यशाला के अंत में सभी परियोजना अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों का ज्ञान मूल्यांकन परीक्षण भी आयोजित किया गया।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh