
#सेवा_संकल्प_अभियान के तहत जिलेभर में होंगे विविध सेवा एवं जनभागीदारी कार्यक्रम
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश के साथ ही गुना जिले में भी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ’‘सेवा संकल्प अभियान’’ के तहत विभिन्न सेवा, जनभागीदारी एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान का उद्देश्य जनसेवा की भावना को और अधिक व्यापक बनाते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करना है। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा अभियान के सफल एवं प्रभावी आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए विभिन्न गतिविधियों के आयोजन हेतु जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
अभियान के शुभारंभ अवसर पर 17 सितम्बर को शाम 7 बजे हनुमान टेकरी गुना में ‘एक दीप सेवा संकल्प के नाम' में 11 हजार 111 दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहेंगे। दीप प्रज्वलन के माध्यम से जनसेवा, सामाजिक सहभागिता और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में नागरिकों की सहभागिता को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।
कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी 17 सितम्बर की शाम 7 बजे सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों के साथ स्थानीय नागरिक, सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं विभिन्न वर्गों के लोग सहभागी होंगे। इसके साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राही अपने-अपने घरों के आंगन में शाम 7 बजे दीप प्रज्वलित कर सेवा और जनभागीदारी के इस अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे। घर-घर प्रज्वलित होने वाले दीप सामाजिक एकजुटता, जनसेवा और सकारात्मक संकल्प का प्रतीक बनेंगे।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा से जुड़ी गतिविधियों को भी विशेष रूप से शामिल किया गया है। जिले मे 17 सितम्बर को सुबह 10 बजे जिला चिकित्सालय गुना में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। रक्तदान शिविरों में नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों की सहभागिता रहेगी। रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम मानते हुए अधिक से अधिक लोगों से शिविरों में भाग लेकर इस पुनीत कार्य में सहयोग करने की अपील की गई है।
सेवा संकल्प अभियान के दौरान जिले में विभिन्न स्थानों पर जनभागीदारी से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान के माध्यम से सेवा कार्यों को केवल शासकीय स्तर तक सीमित न रखते हुए नागरिकों को भी सक्रिय भागीदार बनाया जा रहा है। विभिन्न गतिविधियों में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। जिले में आयोजित होने वाली गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवा कार्यों से जोड़ने के साथ ही समाज में सकारात्मक वातावरण निर्मित करने का संदेश दिया जाएगा।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh