
#गुना जिले में ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’ के तहत 07 अगस्त को राघौगढ विकासखंड में लगेगा पहला शिविर
जिले में “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के तहत पहला जिला स्तरीय शिविर शुक्रवार 7 अगस्त को राघौगढ विकासखंड के पंचायत भवन जामनेर में आयोजित होगा। गुना जिले में “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के तहत 7 अगस्त से 8 जनवरी तक आयोजित होने वाले जन-विश्वास शिविरों के स्थल निर्धारित कर दिए गए हैं। हर माह प्रत्येक शुक्रवार को इन शिविरों का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर सम्पूर्ण प्रदेश के साथ गुना जिले में भी जनता से सीधा संवाद व जुड़ाव स्थापित करने और समस्याओं का शतप्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित होने जा रहा है।
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने शिविरों की तिथि व स्थल निर्धारित करने के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी तय कर दी हैं। साथ ही शिविरों में आयोजित होने वाली गतिविधियों को प्रभावी ढंग से मूर्तरूप देने के लिये स्पष्ट दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। जिला स्तरीय शिविर में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं क्लस्टर स्तरीय शिविर में खंड स्तरीय अधिकारी अनिवार्यत: मौजूद रहेंगे।
जिले का पहला जिला स्तरीय जन-विश्वास शिविर 7 अगस्त को राघौगढ में
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत गुना जिले का पहला जिला स्तरीय शिविर शुक्रवार 7 अगस्त को राघौगढ में आयोजित होगा। इस शिविर में राघौगढ विकासखंड की ग्राम पंचायत जामनेर, मोरवास, बंजला, वापचा, मलियाखेडी, जांगरू, कंजई, वैरवास, झरपई, डोंगर मोतीपुर, पचगोडिया, धीनाखेडी, पीपलखेडी, विजावदा, पाटन, परेवा, बरसत, लक्ष्मणपुरा, गोचाआमल्या, सालोटा, गादेर, बलरामपुरा, खेजडा, टोडरा, बडाआमल्या, परसोलिया ग्राम पंचायत के ग्रामीणजन लाभान्वित होंगे।
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh