
राखी बांधकर लिया रक्षा का संकल्प, फिर सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’
जगदीशपुर। रक्षाबंधन के पर्व पर रविवार को जगदीशपुर में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावनात्मक तस्वीर देखने को मिली। बहनों ने कार्यकर्ताओं को राखी बांधी तो भाइयों ने रक्षा धागे की मर्यादा निभाने का संकल्प लिया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना।
कार्यक्रम का आयोजन अमेठी जनपद की 184-जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के रानीगंज मंडल अंतर्गत शक्तिकेंद्र देवकली के बूथ संख्या 199, मऊ अतवारा में किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और कार्यक्रम में उठाए गए विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को राखी बांधकर भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता को मजबूत किया। इस दौरान रक्षा धागे की गरिमा बनाए रखने और बहनों की सुरक्षा व सम्मान के लिए सदैव साथ खड़े रहने की बात कही गई।
कार्यक्रम में जिला कार्यसमिति सदस्य दीपचंद्र कौशल, मंडल अध्यक्ष अमरनाथ पासी, पूर्व मंडल महामंत्री भवानी प्रसाद निषाद, मंडल महामंत्री अमित मिश्रा, बूथ अध्यक्ष प्रभात साहू, राजेश कोरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र ओझा, कृष्ण कुमार तिवारी, भोला सिंह, ब्रजेश सिंह, नंदनी, प्रियंका सिंह, आरती गौतम, प्रेमपति निषाद, मायावती गौतम, अनिता श्रीवास्तव और ललिता साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं महिलाएं मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के दौरान रक्षाबंधन की खुशियों के साथ प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने और उसके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।
#BJPGovernment BJP Uttar Pradesh
Amethi, Amethi | Aug 30, 2026