
बिहार के 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
📝
बिहार सरकार के गृह विभाग ने राज्य के पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, मधुबनी, वैशाली और सिवान जिलों में नवसृजित पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) पदों का अधिकार क्षेत्र निर्धारित कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार प्रत्येक ग्रामीण एसपी के अधीन संबंधित अनुमंडलों और थाना क्षेत्रों की जिम्मेदारी तय की गई है। सिवान में ग्रामीण एसपी के अधीन महाराजगंज, मैरवा और आंदर अंचल के सभी थाना क्षेत्र होंगे।
इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद इन पांच जिलों के वर्तमान पुलिस अधीक्षक अब वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के रूप में कार्य करेंगे। सरकार का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और सुचारु बनाना है, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने में सुविधा हो।
हिंदुस्तान TV पर आपको मिलती रहेगी बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी और विश्वसनीय खबर। ताज़ा अपडेट के लिए हमारे पेज को फॉलो करें।
#BreakingNews #Bihar #BiharPolice #RuralSP #HomeDepartment #PoliceUpdate #Siwan #Vaishali #Madhubani #Samastipur #PurviChamparan #Mairwa #Maharajganj #Andar #LawAndOrder #BiharNews #HindiNews #HindustanTV #ManishKumar #LatestNews
Mairwa, Siwan | Jul 4, 2026