खेत में आलू लगाने को लेकर विवाद, कलयुगी बेटे ने पीट-पीटकर मां की हत्या की
बहादुरगंज प्रखंड के दुगापुर बगामा वार्ड संख्या-9 में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। खेत में आलू लगाने को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपनी ही 58 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान खैरुण निशा (58), पति स्वर्गीय जियाउद्दीन के रूप में हुई है। आरोपी बेटा सहीरुल आलम (30) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मृतका के दूसरे बेटे चिराग अली ने बहादुरगंज थाने में लिखित आवेदन दिया है।
आवेदन के अनुसार, रविवार दोपहर करीब तीन बजे खेत में आलू लगाने को लेकर मां खैरुण निशा और बेटे सहीरुल आलम के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि सहीरुल ने मां की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
#CrimeNews #Bahadurganj #NewsUpdate #kishanganjbihar