#पर्यावरण दिवस व सीएम योगी के जन्मदिन पर महिला मोर्चा ने लगाए 21 पौधे, बांटी मिठाई
#गोरखपुर
#विश्व पर्यावरण दिवस और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को गोरखपुर में पौधारोपण किया गया। भाजपा महानगर महिला मोर्चा ने 21 ऑक्सीजन युक्त पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
#भाजपा महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष श्वेता श्रीवास्तव और गोरक्ष नगर मंडल अध्यक्ष सपना श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं। इस दौरान प्रदूषण व ग्लोबल वार्मिंग से बचाव के लिए अधिक से अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधे लगाने का संदेश दिया गया।
#श्वेता श्रीवास्तव ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण को शुद्ध रखते हैं और हानिकारक तरंगों से बचाते हैं। आज पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर यह कार्यक्रम जन-जागरूकता के लिए किया गया।
कार्यक्रम में मीणा देवी, रानी देवी, दुलारी देवी, पूजा, विभा, सुकन्या सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।