
बिसाऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से 26 किलो चांदी, सोने के आइटम और 1.81 लाख रुपए नकद जब्त
बिना बिल के आभूषण लेकर जा रहे सुजानगढ़ के बाप-बेटे पुलिस की जांच के दायरे में, गश्त के दौरान पकड़ी गई कार
बिसाऊ। बिसाऊ पुलिस ने बुधवार शाम गश्त के दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण और नकदी मिली। पुलिस ने कार में रखे करीब 26 किलो चांदी के आभूषण, कुछ सोने के आइटम तथा 1 लाख 81 हजार रुपए नकद जब्त किए हैं। आभूषणों के वैध बिल नहीं मिलने पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
सीआई उमाशंकर शर्मा के अनुसार, 28 अक्टूबर की शाम पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक कार को रुकवाकर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में चांदी के आभूषण, सोने के कुछ आइटम और 1 लाख 81 हजार रुपए नकद मिले। संबंधित आभूषणों के वैध बिल प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने आभूषणों और नकदी को जब्त कर लिया।
कार्रवाई के दौरान हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह सहित पुलिस के जवान मौजूद रहे।
बताया जा रहा है कि सुजानगढ़ निवासी बनवारीलाल सोनी और हेमंत सोनी रिश्ते में पिता-पुत्र हैं। दोनों सोने-चांदी के आभूषणों की बिक्री का काम करते हैं और छोटे दुकानदारों को तैयार आभूषण बेचते हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद आभूषणों और नकदी के संबंध में आवश्यक दस्तावेजों की जांच का मामला महत्वपूर्ण हो गया है।
#bissau #CrimeNews #police #dmjhunjhunu #rajasthan