#Bahraich:- घर से निकले सूरज मौर्य देर शाम तक नहीं लौटे घर,,
बहराइच शहर के दरगाह थाना क्षेत्र के बक्शीपुरा नई बस्ती निवासी रवि कुमार मौर्य का 16 वर्षीय बेटा आदित्य कुमार मौर्य उर्फ सूरज बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे घर के बाहर से कहीं चला गया। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने मोहल्ले और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। किशोर के लापता होने से परिजन काफी परेशान हैं।परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को आदित्य कुमार मौर्य उर्फ सूरज कहीं दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल मोबाइल नंबर 6393841267 पर सूचना दें। परिवार के लोग काफी परेशान हैं। Bahraich Police