
अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में सभी विभाग ए-ग्रेडिंग प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि ग्रेंडिंग आने से पहले शिकायतों का अधिक से अधिक निराकरण सुनिश्चित करते हुए ए-ग्रेंडिंग प्राप्त की जायें। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान में सीएम हेल्पलाइन में निराकरण के वेटेज को बढाया जाये, उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायत प्राप्त होते ही तत्काल एल-1 अधिकारी द्वारा अटेन्डेड की जायें तथा सकारात्मक रूप से शिकायतों का निराकरण किया जायें। 50 दिवस से अधिक की शिकायतों को संतुष्टि के साथ बंद कराया जाए। इसी प्रकार उन्होंने टीएल मार्क पत्रों और आवेदनों का निराकरण शीघ्रता से किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 30 दिवस से अधिक समय की टीएल का निराकरण इस सप्ताह प्रस्तुत किया जाए। जनसुनवाई के तहत विभिन्न विभागों को भेजे गए आवेदनों का निराकरण भी इसी सप्ताह निराकरण करने के निर्देश दिए।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur