मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जनसुनवाई में हर व्यक्ति अपने साथ उम्मीद और बेहतर कल की आकांक्षा लेकर आता है। आज उन्होंने विधानसभा परिसर, शिमला में जनसुनवाई की और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए और लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो।
Dharmpur, Mandi | Aug 22, 2026