
राज्य स्तरीय बास्केटबॉल 17/19 छात्र वर्ग प्रतियोगिता में खिलाडियों के शानदार प्रदर्शन से खेल प्रेमी हुए मंत्रमुग्ध, फाइनल मैच बुधवार को होगा
सवाई माधोपुर, 5 अक्टूबर। राउमावि मानटाउन के संयोजन में चल रही 70 वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल (17/19 आयुवर्ग) छात्र क्रीडा प्रतियोगिता के तहत सोमवार को हुए मैचों में रौमांच देखने को मिला। दशहरा मैदान स्थित दो मैदान में हुए मुकाबलों में प्रतिद्वंद्वि टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच जीतने के लिए भरपूर प्रयास किया।
प्रतियोगिता संयोजक एवं प्रधानाचार्य राउमावि मानटाउन चन्द्र शेखर जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में मंगलवार को दशहरा मैदान स्थित मैदानों में आयोजित मैचों के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दर्शक खिलाड़ियों के खेल प्रर्दशन को सराहा। उन्होंने बताया कि खिलाडियों एवं व्यवस्थाओं में लगे कार्मिकों के प्रतिदिन भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं को भामाशाहों के सहयोग से किया गया। सोमवार को दशहरा मैदान में आयोजित मैच से पूर्व वरिष्ठ उप जिला शिक्षा अधिकारी विजय सिंह मीना, प्रतियोगिता संयोजक चन्द्र शेखर जोशी, प्रतियोगिता पर्यवेक्षक राजेश कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य रामजी लाल जाट, रमेश मीना ने मैदान में खेल रहे खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया। सोमवार को खिलाडियों एवं अन्य कार्मिकों के लिए भोजन की व्यवस्था भामाशाह नीतू उपाध्याय की ओर से की गई।
परिणाम
दशहरा मैदान पूर्व, 17 वर्ष जयपुर प्रथम बनाम सत्र पर्यन्त सीकर:- जयपुर प्रथम 53 दृ 16 से ,भीलवाड़ा बनाम खेल छात्रावास सीकर मे खेल छात्रावास सीकर 16 दृ 62 से , 19 वर्ष बीकानेर बनाम सीकर अकादमी में सीकर अकादमी 46 दृ 69 से ,कोटा बनाम सत्र पर्यन्त सीकर में सत्र पर्यन्त सीकर 42 दृ 51 से विजेता रही
दशहरा मैदान पश्चिम:- 19 वर्ष सीकर बनाम बाड़मेर में सीकर 48-30 से,17वर्ष जैसलमेर अकादमी बनाम बाड़मेर में जैसलमेर अकादमी 31-13 से, श्रीगंगानगर बनाम जयपुर प्रथम श्रीगंगानगर 51-49
से, 17 वर्ष में डीडवाना कुचामन बनाम श्रीगंगानगर श्रीगंगानगर टीम 55-68 से विजेता रही
शारीरिक शिक्षक विजय श्री माली ने बताया की बुधवार को दशहरा मैदान में प्रथम सत्र में सभी सेमीफाइनल मुकाबले होंगे वहीं सायंकाल को सेमीफाइनल में विजेता रही टीमों के मध्य प्रतियोगिता का विजेता बनने के लिए मुकाबला होगा ।
17वर्ष सेमीफाइनल में जयपुर प्रथम, खेल छात्रावास सीकर, जैसलमेर अकादमी एवं श्रीगंगानगर की टीमों ने जगह बनाई है समाचार लिखे जाने तक 19वर्ष के मुकाबले जारी थे।