
आश्रमों की सुरक्षा को लेकर साध्वी हर्षा रिछारिया की अपील, बोलीं—गारंटी नहीं तो घर पर करें पूजा-पाठ
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की महिलाओं की सुरक्षा को लेकर की गई अपील के बाद साध्वी हर्षा रिछारिया ने भी श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील की है।
उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि यदि किसी आश्रम में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भरोसा नहीं है, तो श्रद्धालुओं को आश्रम से जुड़ी विवादित गतिविधियों या राजनीति में पड़ने के बजाय घर पर रहकर पूजा-पाठ और मंत्र जाप करना चाहिए।
साध्वी हर्षा रिछारिया ने यह भी स्पष्ट किया कि वह सभी आश्रमों को गलत नहीं बता रही हैं, लेकिन कुछ स्थानों को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताएं हो सकती हैं।
उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि दर्शन के लिए जाएं तो दर्शन करके वापस लौटें और किसी भी अनजान व्यक्ति या सेवादार पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
इससे पहले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी महिलाओं से अकेले बागेश्वर धाम नहीं आने और अनजान लोगों या सेवादारों पर बिना सोचे-समझे भरोसा नहीं करने की सलाह दी थी।
महिला सुरक्षा को लेकर आपकी क्या राय है? कमेंट में बताएं।
#BageshwarDham #WomenSafety #Ashram #MadhyaPradesh #MPNews #PunjabiNews #chhatarpur #bundelkhand