राजधानी रांची के रियल एस्टेट इतिहास की सबसे बड़ी डील में शामिल न्यूक्लियस मॉल (Nucleus Mall) की बिक्री ने सिर्फ संपत्ति कारोबार का रिकॉर्ड ही नहीं बनाया, बल्कि सरकारी खजाने में भी बड़ी रकम पहुंचायी है. सर्कुलर रोड स्थित न्यूक्लियस मॉल की 375 करोड़ रुपये में हुई बिक्री से सरकार को करीब 90 करोड़ रुपये टैक्स के रूप में मिले हैं. इसमें 26.25 करोड़ रुपये रजिस्ट्री और स्टांप ड्यूटी, 4.68 करोड़ रुपये जीएसटी (GST) और 59 करोड़ रुपये आयकर के रूप में शामिल हैं. खास बात यह है कि रांची जिला निबंधन कार्यालय को अक्टूबर 2026 में संपत्ति की रजिस्ट्री से हुई कुल आय 20.48 करोड़ रुपये मिले हैं. यानी न्यूक्लियस मॉल की एक डील से ही पिछले महीने रजिस्ट्री से प्राप्त राजस्व से लगभग सात करोड़ रुपये ज्यादा मिला है.
Namkum, Ranchi | Nov 23, 2026