
हाथी के हमले में घायल संजय महतो टीएमएच से डिस्चार्ज, विधायक सविता महतो ने एंबुलेंस से पहुंचाया घर
चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड अंतर्गत बानसा के लाकड़ागाढ़ा में जंगली हाथियों के हमले में गंभीर रूप से घायल संजय महतो को इलाज के बाद जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) से छुट्टी मिल गई। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद विधायक सविता महतो के प्रयास से उन्हें एंबुलेंस के जरिए सुरक्षित उनके घर पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार, संजय महतो के अस्पताल से डिस्चार्ज होने की सूचना परिजनों ने विधायक के आप्त सचिव काबलू महतो को दी। इसके बाद विधायक सविता महतो के निर्देश पर काबलू महतो अस्पताल पहुंचे और अस्पताल का बकाया बिल भुगतान कराने के साथ ही एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। इसके बाद घायल संजय महतो को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया गया।
गौरतलब है कि जंगली हाथियों के हमले में संजय महतो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक सविता महतो ने तत्परता दिखाते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान भी विधायक लगातार उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ले रही थीं।
वहीं, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर पहुंचाने की व्यवस्था किए जाने से घायल संजय महतो के परिजनों ने राहत महसूस की।
#SanjayMahato #SavitaMahato #Chandil #Bansa #Lakdagadha #ElephantAttack #WildElephant #ElephantAttackNews #TMH #Jamshedpur #SeraikelaKharsawan #JharkhandNews #JharkhandBreakingNews #ChhotanagpurLive #KolhanNews #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #MLASavitaMahato #HumanityFirst