Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

#सड़क के बीच बना #मौत का गड्ढा, #जिम्मेदारों की #लापरवाही दे रही बड़े हादसे को दावत बिसाऊ। शहर के वार्ड संख्या 13 स्थित ताजू खां की दरगाह के पास सड़क के बीच बना खुला चैम्बर प्रशासन और संबंधित विभाग की लापरवाही की पोल खोल रहा है। कई दिनों से खुला पड़ा यह चैम्बर हर पल किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। यह मार्ग शहर के व्यस्ततम रास्तों में से एक है, जहां दिनभर सैकड़ों लोग पैदल, दोपहिया और अन्य वाहनों से आवागमन करते हैं। सड़क के बीच बने इस जानलेवा गड्ढे के कारण हर गुजरने वाला व्यक्ति डर और जोखिम के बीच सफर करने को मजबूर है। रात के समय और बरसात के दौरान यह खतरा कई गुना बढ़ जाता है। स्थानीय निवासी इमरान खान ने बताया कि यह चैम्बर लंबे समय से खुला पड़ा हुआ है। हादसे से बचाने के लिए लोगों ने अपने स्तर पर उसमें एक छड़ी लगाकर चेतावनी का संकेत बनाया है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की जान चली जाती है या कोई गंभीर हादसा होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही चैम्बर को दुरुस्त नहीं कराया गया तो जनआक्रोश बढ़ सकता है। प्रश्न यह है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? या फिर किसी की जान जाने के बाद ही जिम्मेदारों की नींद खुलेगी? #shekhawatiexpress #bissau #Update #highlightseveryone #viralpost

Jhunjhunun, Jhunjhunu | Jun 18, 2026