केलाखेड़ा थाना क्षेत्र में पूर्व मे हुई मोटरसाइकिल चोरियों का खुलासा आज तक नहीं हो पाया है।जब तक केलाखेड़ा में कबाड़ियों का अवैध कारोबार खुलेआम चलता रहेगा, तब तक चोरी की घटनाएं रुकना मुश्किल है।
प्रशासन को चाहिए कि चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करे और अवैध कबाड़ कारोबार पर सख्त कार्रवाई करे, ताकि क्षेत्र की जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर सके।
जनता जवाब चाहती है। 🚨