
☑️खुशियों की दास्तां
☑️उमरिया के करन गौतम का भारतीय हॉकी जूनियर टीम में चयन
☑️ जूनियर वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दमखम
☑️ जिले के लिए गौरव का विषय है कि उमरिया निवासी 18 वर्षीय होनहार हॉकी खिलाड़ी करन गौतम का चयन भारतीय हॉकी जूनियर टीम में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से जिले में हर्ष का माहौल है। करन के चयन पर जिलेवासियों खेलप्रेमियों एवं नगरवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।ज्वालामुखी कॉलोनी उमरिया निवासी करन गौतम शिक्षक अजय गौतम के पुत्र हैं। करन ने अपनी मेहनत लगन और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। लगभग तीन वर्ष पूर्व उनका चयन मध्यप्रदेश हॉकी टीम में हुआ था। इसके बाद उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं मैचों में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
☑️करन के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन भारतीय हॉकी की जूनियर टीम के लिए किया गया है। उन्होंने चंडीगढ़ में आयोजित सब-जूनियर इंडिया कैंप के दौरान अभ्यास एवं अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक हासिल किए। उनकी इस सफलता ने भारतीय जूनियर हॉकी टीम में स्थान बनाने का रास्ता मजबूत किया।
☑️अब करन नवंबर माह में मिस्र (ईजीप्ट) में आयोजित होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे उमरिया जिले का मान बढ़ा है। जिलेवासियों ने उम्मीद जताई है कि करन विश्व कप में भी शानदार प्रदर्शन कर देश और जिले का नाम रोशन करेंगे।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
@mpsportsdept
#उमरिया