बहराइच पुलिस की बड़ी कार्यवाही: नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 945 वाहनों का चालान, 12 लाख से अधिक का जुर्माना
बहराइच में सड़कों पर काल बनते हादसों को रोकने के लिए पुलिस कप्तान के निर्देश पर भारी चेकिंग अभियान चलाया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह और क्षेत्राधिकारी यातायात राज सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ा शिकंजा कसा।
मात्र एक दिन (04 जून) के भीतर यातायात और थाना पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए कुल 945 वाहनों का चालान काटा।
नियमों को ताक पर रखने वाले वाहन चालकों पर कुल 12 लाख 22 हजार 200 रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया है।
इस दौरान 06 वाहनों को सीज किया गया, जबकि सड़कों पर हुड़दंग मचाने वाली 02 बुलेट मोटरसाइकिलों के मॉडिफाइड साइलेंसर पर भी सख्त वैधानिक कार्यवाही की गई।