
🌱 विश्व पर्यावरण दिवस 2026: "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान का शुभारंभ 🌱
जनपद बांदा में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष जनपद में 8 लाख 58 हजार से अधिक पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
माननीय जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद एवं जिला प्रशासन की उपस्थिति में अभियान का शुभारंभ करते हुए वृक्षारोपण को केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया गया।
बुंदेलखंड क्षेत्र में बढ़ते तापमान, जल संकट और पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए सभी विभागों, संस्थाओं और नागरिकों से अधिकाधिक पौधारोपण तथा पौधों के संरक्षण का आह्वान किया गया। एक वृक्ष केवल हरियाली का प्रतीक नहीं है, बल्कि स्वच्छ वायु, जल संरक्षण, जैव विविधता और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार भी है।
🌳 आइए, अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं और उसे संरक्षित रखने का संकल्प लें। 🌳
"एक पेड़ माँ के नाम" — प्रकृति के प्रति प्रेम और माँ के प्रति सम्मान का अनूठा अभियान।
UP 90 Creator
#WorldEnvironmentDay2026 #EkPedMaaKeNaam #HaritBanda #GreenBundelkhand #PlantForFuture #MissionGreenBanda #SaveEnvironment
Banda, Banda | Jun 5, 2026