
#राठ में 30 हजार की ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
बीएसएनएल टावर का कबाड़ बेचने का झांसा देकर की थी ठगी, CCTV से हुई पहचान
राठ (हमीरपुर)। बीएसएनएल टावर का कबाड़ बेचने का झांसा देकर कबाड़ी से 30 हजार रुपये ठगने के मामले में राठ पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।
सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी अनिकेत कबाड़ खरीदने-बेचने का काम करता है। उसके मुताबिक, 14 अक्टूबर को बीएसएनएल टावर के पास एक व्यक्ति ने कबाड़ बेचने की बात कही। सौदा तय होने के बाद 15 अक्टूबर को राजू नाम के व्यक्ति ने उससे 30 हजार रुपये नकद ले लिए। इसके बाद कंप्यूटर से पक्का बिल बनवाने का बहाना बनाकर चला गया और वापस नहीं लौटा।
ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि पुलिस ने जलालपुर रोड स्थित नहर के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें बांदा जिले के बिसंडा निवासी अशरफ और रमेश कुमार तथा बबेरू निवासी मंगल शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
📢 खबर को शेयर करें और अपनी राय कमेंट में बताएं।
👍 लाइक करें | ↗️ शेयर करें | 💬 कमेंट करें
📲 Rath Times को फॉलो करें, बुंदेलखंड की ताजा और स्थानीय खबरों के लिए।
#RathTimes #highlightseveryone #foryoupage #everyone #fypシ #viralpost
Rath, Hamirpur | Oct 22, 2026