गिरिडीह। धनबाद एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बुधवार को गिरिडीह साइबर थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) पुनीत कुमार गौतम को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई साइबर थाना के गेट के पास की गई।
बताया गया कि ACB ने यह कार्रवाई शिकायतकर्ता जीवलाल मंडल की शिकायत के आधार पर की। शिकायत में SI पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया था। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद ACB ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत शिकायतकर्ता ने दारोगा को 30 हजार रुपये दिए। रकम लेते ही पहले से मौजूद ACB टीम ने उन्हें पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद ACB टीम आरोपी SI को अपने साथ धनबाद ले गई, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि रिश्वत किस काम के लिए मांगी गई थी। मामले में ACB की विस्तृत जांच जारी है।
#Giridih, #DhanbadACB, #ACB, #BriberyCase, #Police, #CyberThana, #PuneetKumarGautam, #JharkhandNews, #GiridihNews, #Corruption, #AntiCorruption, #BreakingNews
#giridih,#dhanbadacb,#acb,#briberycase,#police,#cyberthana,#puneetkumargautam,#jharkhandnews,#giridihnews,#corruption,#anticorruption,#breakingnews