
*बाईक चोरी करने के मामले में 02 आरोपी गिरफ्तार।*
*कब्जा से चोरी हुई 02 बाईक बरामद।*
`गुरुग्राम: 30 सितंबर 2026`
▪️ दिनांक 24.09.2026 को एक व्यक्ति ने थाना सदर सोहना, गुरुग्राम में एक शिकायत दिनांक 24.09.2026 को नजदीक जेप्टो वेयरहाउस सिलानी, गुरुग्राम से इसकी बाईक किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने के संबंध में दी। प्राप्त शिकायत पर थाना सदर सोहना, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
▪️ अपराध शाखा सोहना, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने उपरोक्त अभियोग में कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान *सचिन उर्फ सुशान निवासी गांव कालारपुरी जिला नूंह, हरियाणा व राहुल निवासी तावडू जिला नूंह, हरियाणा* के रूप में हुई है। आरोपी सचिन को दिनांक 29.09.2026 को सोहना से तथा आरोपी राहुल को दिनांक 30.09.2026 को तावडू से गिरफ्तार किया गया।
▪️पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने गुरुग्राम से चोरी करने की एक अन्य वारदात को भी अंजाम देने का खुलासा किया है।
▪️ आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी सचिन पर चोरी करने के संबंध में 05 अभियोग गुरुग्राम व नूंह में अंकित हैं तथा आरोपी राहुल पर चोरी करने के संबंध में 02 अभियोग नूंह में पहले भी अंकित है।
▪️आरोपियों के *कब्जा से चोरी हुई 02 बाईक बरामद* की गई है।
▪️अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग का अनुसंधान जारी है।