पीओ सेल हमीरपुर को उद्घोषित अपराधी की गिरफ्तारी में सफलता
पीओ सेल, हमीरपुर ने उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी मनोज कुमार सूद, निवासी मणिकर्ण चौक, शामशी, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू, को माननीय न्यायालय हमीरपुर द्वारा थाना हमीरपुर में दर्ज धारा 138 एनआई एक्ट के एक मामले में 19 जुलाई 2024 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।
पीओ सेल हमीरपुर की टीम ने लगातार प्रयासों, सूचनाओं के संग्रहण तथा तकनीकी निगरानी के आधार पर आरोपी का पता लगाकर उसे 03 जून 2026 को सैंज, तहसील बंजार, जिला कुल्लू से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी को आज 04 जून 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा तथा कानून से बचने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।