*बांदा: बागेंन नदी में नहाने गए तीन युवक डूबे, दो के शव बरामद, तीसरे की तलाश जारी*
*बांदा।* थाना कालिंजर क्षेत्र में शनिवार, 8 नवंबर 2026 को बागेंन नदी में नहाने गए तीन युवकों के डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया।
पुलिस ने दो युवकों के शव बरामद कर लिए हैं। तीसरे युवक की तलाश अभी जारी है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सिंह की वीडियो बाइट भी जारी की गई
Atarra, Banda | Nov 9, 2026