
प्रखंड मुख्यालय मुख्य गेट पर चल रहा था अवैध तरीके से साइबर कैफे, निरीक्षण के बाद सभी हुए मौके से फरार
बिहार/बांका। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बांका मिथिलेश प्रसाद सिंह प्रखंड मुख्यालय फुल्लीडुमर 19 अगस्त को किसी सरकारी कार्य से पहुंचे हुए थे इसी दौरान प्रखंड मुख्यालय के मुख्य गेट पर अवैध तरीका से चल रहे साइबर कैफे के दुकानों का निरीक्षण करने पहुंच गए इस दौरान सभी कैफे पर जमीन से संबंधित कई कागजात पकड़े गए इस दौरान जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के द्वारा अंचल अधिकारी फुली डूमर एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी फुली कुमार को निर्देश दिया गया कि ऐसे फर्जी साइबर कैफे कारोबारी पर सख्त कार्यवाही की जाए एवं प्रखंड के सभी नागरिकों को यह जानकारी दी जाए कि किसी भी प्रकार का कार्य जमीन से संबंधित हो या अन्य किसी प्रकार का कार्य प्रखंड मुख्यालय में स्थित आरटीपीएस कार्यालय में ही अपना कार्य प्रखंड कार्यालय हो या अंचल कार्यालय में अगर कोई दलाल के द्वारा आम जनता को बेवकूफ बनाकर उसके साथ चीटिंग किया जा रहा है तो वैसे लोगों पर सख्त कार्यवाही करने का भी निर्देश दिया गया है इस कार्यवाही से सभी साइबर कैफे वाले दुकान बंद करके फरार हो गए हैं।