मझगवां-पटना मार्ग पर बिना अनुमति पोल गाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई।
मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्वीकृत 38 किमी लंबे मझगवां-पटना-पहाड़ीखेरा मार्ग चेनेज 6100 से 8000 के बीच पर बिना लोक निर्माण विभाग की अनुमति के सड़क से 5 मीटर की दूरी पर अवैध रूप से विद्युत पोल गाड़े जा रहे हैं। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग मझगवां ने थाना प्रभारी मझगवां को पत्र लिखकर मार्ग का एलाइनमेंट क्लियर कराने, विद्युत पोलों को उखड़वाने और बिना अनुमति पोल गाड़ने वालों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, जिसके बाद मौके पर पहुंची मझगवां पुलिस द्वारा कार्य को रुकवाया गया तथा पोल हटाने और अनुमति उपरांत कार्य करने की बात कही गई।